टीवी एक्टर नंदिश संधू की दूसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। नंदिश ने कविता बनर्जी संग शादी की है, बंगाली लुक में दोनों दूल्हा-दुल्हन बेहद प्यारे लग रहे हैं।
कपल ने शादी के लिए बहुत ही सिंपल और एकदम ट्रेडिशनल लुक के कपड़े पहने थे। मैरून और गोल्डन रंग की साड़ी में कविता काफी सुंदर लगीं। वहीं नंदिश भी ट्विनिंग कर रहे थे।
कविता ने सिल्क की साड़ी को ट्रेडिशनल बंगाली ड्रेप के साथ पहना था। एकदम सलीकेदार प्लीट्स के साथ साड़ी का लुक अलग ही लग रहा था।
चूड़ा, बिंदी से लेकर गोल्डन की ज्वेलरी तक कविता के लुक में सब कुछ एक दूसरे को कॉम्पलीमेंट कर रहा था।
कविता की साड़ी से लेकर ब्लाउज का बैक, हेयर, मेकअप सब अच्छा था।
कपल एक दूसरे के साथ इस अटायर में काफी परफेक्ट लगे।
बंगाली दूल्हा बने नंदिश ने गोल गले वाला गोल्डन और रेड बीड्स-स्टोन वर्क का कुर्ता पहना था। नंदिश के चेहरे का ग्लो उनके लुक को खास बना रहा है।