एजुकेशन

Odisha Board 10th Exam Date 2027 : 12 मार्च से शुरू होगी ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं, नोट करें एग्जाम की टाइमिंग

Odisha Board 10th Exam Date 2027 Announced: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होकर 27 मार्ट 2027 को समाप्त होंगी।

Image

Odisha Board 10th Exam Date 2027 Announced: घोषित हुई ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा की तारीख

Odisha Board 10th Exam Date 2027 Announced: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा 12 मार्च से शुरू होकर 27 मार्ट 2027 को समाप्त होंगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित होगी। गणित के एग्जाम के लिए छात्रों को 15 मिनट का समय अतिरिक्त मिलेगा। यह परीक्षाएं कुल 16 दिनों तक चलेंगी। नियमित मैट्रिक परीक्षाओं के साथ-साथ, बोर्ड 'स्टेट ओपन स्कूल सर्टिफिकेट' और 'संस्कृत मध्यमा' परीक्षाएं भी आयोजित करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article