जॉब्स

IBPS PO SO Recruitment 2024: आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

IBPS PO SO Recruitment 2024 Application: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की भर्ती के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त थी लेकिन इसे 28 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

IBPS PO के लिए करें अप्लाई

Photo : iStock

IBPS PO SO Recruitment 2024 Application: आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की भर्ती के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त थी लेकिन इसे 28 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आईबीपीएस पीओ 2024 परीक्षा भाग लेने वाले बैंकों में 4,455 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1846 सीटें, ओबीसी के लिए 1185 सीटें, एससी के लिए 657 सीटें, एसटी के लिए 332 सीटें और ईडब्ल्यूएस के लिए 435 सीटें शामिल हैं। भाग लेने वाले बैंकों में भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 896 एसओ पद भरे जाएंगे। फॉर्म भरने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

IBPS PO Recruitment 2024 ऐसे भरें फॉर्म

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाकर CRP सेक्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर IBPS PO or SO Recruitment के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें।

IBPS Recruitment Application Fees

आईबीपीएस पीओ और एसओ आवेदन फीस सामान्य आवेदकों के लिए 850 रुपये। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एक बार जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी। फीस ऑनलाइन मोड में डेबिट या क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।

पीओ के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (पीईटी) सितंबर में आयोजित की जाएगी और ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। परिणाम अक्टूबर/नवंबर में घोषित किया जाएगा। परीक्षा पास करने वालों को अगली मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए बुलाया जाएगा जो इस साल नवंबर में आयोजित की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article