IB Security Assistant Recruitment 2025, Sarkari Naukri: 10वीं पास कर सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IB Security Assistant Recruitment 2025) खबर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्यिरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिक्योरिटी असिस्टेंट के कुल 455 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IB Security Assistant Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 6 सितंबर को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 सितंबर 2025 है। यहां आप आईबी सिक्यिरिटी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IB Security Assistant Recruitment 2025: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख
- नोटिफिकेशन डेट - 6 सितंबर 2025
- आवेदन की शुरुआत - 6 सितंबर 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख - 28 सितंबर 2025
- फॉर्म में करेक्शन की तारीख - शेड्यूल के अनुसार
IB Security Assistant Qualification, Age Limit
आईबी के सिक्योरिटी असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही 1 वर्ष के अनुभव के साथ ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
IB Security Assistant Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले mha.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IB Security Assistant (Motor Transport) Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- अब पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
IB Security Assistant Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग (General)/ ओबीसी (OBC)/ ईडब्ल्यूएस (EWS): 650 रुपये
- अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST): 550 रुपये
- महिला वर्ग के लिए : 550 रुपये
यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन ई चालान के जरिए अपना भुगतान कर सकते हैं।
