IB Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IB Recruitment 2025) खबर है। भारतीय खूफिया विभाग ने अपने यहां पर असिस्टेंट इंटेलिजेंस ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती (IB ACIO Tech Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 258 पदों पर भर्ती होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (IB ACIO Tech Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 25 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2025 है। यहां आप IB असिस्टेंट इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IB ACIO Tech Recruitment: आईबी एसीआईओ के लिए क्वालिफिकेशन
भारतीय खूफिया विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी GATE 2023, GATE 2024, GATE 2025 परीक्षा में पास होना भी अनिवार्य है।
IB ACIO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले mha.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IB ACIO Tech Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
IB Intelligence Officer Recruitment 2025
खास बात यह है कि आईबी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा के GATE स्कोर के आदार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यहां चयनित होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
IB Recruitment 2025: यहां देखें सैलरी
वहीं सैलरी की बात करें तो असिस्टेंट इंटेलिजेंस ग्रेड 2 के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 7 के तहत सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कुछ सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।
