HCL Recruitment 2025 Sarkari Naukri: इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 103 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- hindustancopper.com पर जाना होगा।
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 फरवरी 2025 तक का समय मिलेगा। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
HCL Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- hindustancopper.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर RECRUITMENT FOR WORKMEN POSTS IN KHETRI COPPER COMPLEX के लिंक पर जाना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
HCL Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
HCL Recruitment Application Fees: कितनी है आवेदन फीस?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इसमें आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर यानी EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये एप्लीकेशन फीस के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए फ्री में आवेदन करने का विकल्प खोला गया है। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
HCL Recruitment: वैकेंसी डिटेल्स
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 103 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 47 पदों पर. एससी के लिए 15 पदों पर, एसटी के लिए 10 पदों पर, ओबीसी के लिए 22 पदों पर और EWS वर्गम में कुल 09 पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के तहत चार्जमैन इलेक्ट्रिकल के 24 पदों पर, इलेक्ट्रीशियन के कुल 36 पदों पर, इलेक्ट्रीशियन बी के भी 36 पदों पर और WED के 07 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। पदों की डिटेल्स नीचे दिए तस्वीर में देख सकते हैं-

HCL Recruitment Details
HCL Vacancy Eligibility and Salary: जानें योग्यता और सैलरी
इस वैकेंसी में चार्जमैन इलेक्ट्रिकल के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए। इसके अलावा 1 साल कार्य का अनुभव होना जरूरी है। इस पद पर सेलेक्ट होने के बाद सैलरी पे लेवल 10 के तहत मिलेगी, जिसमें बेसिक सैलरी 28,740 रुपये से 72,110 रुपये तक हो सकती है।
Electrician ‘A’ के पद पर आवेदन करने के लिए 10वीं के बाद ITI Electrical सर्टिफिकेट होना जरूरी है। साथ ही 4 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। इस पद पर सैलरी पे लेवल 8 के तहत मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 28,430 रुपये से 59,700 रुपये तक होगी।
वहीं, Electrician 'B' के पद पर ITI Electrical सर्टिफिकेट के साल 3 साल का कार्य अनुभव मांगा गया है। इस पद पर पे लेवल 7 के तहत सैलरी होगी। इस पद पर सैलरी 28,280 रुपये से 57,640 रुपये होगी। WED के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास 1 साल कार्य का अनुभव होना जरूरी है। इसमें सभी सैलरी पे लेवल 7 के तहत 28,280 रुपये से 57,640 रुपये होगी।
HCL Vacancy Selection Process: कैसे होगा चयन?
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म लिंक हटा दी जाएगी। इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के माध्यम से होगा। हालांकि, इसके लिए परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
