जॉब्स

Haryana Roadways Recruitment: हरियाणा रोडवेज में बंपर भर्ती, बिना फीस के आवेदन का मौका

Haryana roadways recruitment 2025: हरियाणा रोडवेज के फतेहाबाद डिपो ने अप्रेंटिस के 50 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

Image

Haryana Roadways Recruitment 2025

Haryana roadways recruitment 2025: हरियाणा रोडवेज के फतेहाबाद डिपो ने अप्रेंटिस के 50 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। हरियाणा रोडवेज में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है। इन पदों के लिए 27 अक्टूबर 2025 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 03 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करना है आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता देखें।
  • Apprenticeshipindia.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट लें।
  • प्रिंट आउट के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
  • आवेदन पत्र व दस्तावेज़ “जनरल मैनेजर, हरियाणा रोडवेज, फतेहाबाद” को जमा करें।
  • इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू: 27 अक्टूबर 2025

आवेदन की आखिरी तिथि: 03 नवंबर 2025

दस्तावेज सत्यापन: 04 नवंबर 2025

पदों का विवरण

हरियाणा रोडवेज के फतेहाबाद डिपो में जिन पदों पर भर्ती की जा रही है उनमें फिटर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन के पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में आईटीआई योग्य होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर चयन दस्तावेज सत्यापन और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। इच्छुक उम्मीदवार www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article