जॉब्स

EPFO Recruitment 2025: ईपीएफओ में यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें क्वालिफिकेशन और सेलेक्शन प्रोसेस

EPFO Recruitment 2025, Sarkari Naukri: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने यंग प्रोफेशनल्स (लीगल) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत तमाम पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप ईपीएफओ यंग प्रोफेशनल्स के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

EPFO Recruitment 2025: ईपीएफओ में नौकरी का शानदार मौका

EPFO Recruitment 2025, Sarkari Naukri: ईपीएफओ में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने यंग प्रोफेशनल्स (लीगल) के तमाम पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (EPFO Recruitment 2025) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के 21 दिनों के भीतर अप्लाई कर सकते हैं। यहां आप ईपीएफओ के यंग प्रोफेशनल्स के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

EPFO Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से समकक्ष डिग्री या एलएलबी होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 32 वर् होनी चाहिए। तभी आप आवेदन के लिए योग्य माने जाएंगे।

EPFO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर EPFO Young Professional Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाए।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेस स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की छायाप्रति निकाल लें।

EPFO Young Professional Selection: कैसे होगा चयन

ईपीएफओ के यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन शैक्षणिक योग्यता और प्रासंगिक अनुभव के आधार पर किया जाएगा। यहां शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यहां उनके स्किल के आधार पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

EPFO Young Professional Salary: कितनी मिलेगी सैलरी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर चयनित उम्मीदवारों के सैलरी की बात करें को यहां प्रतिमाह 65000 रुपये दिया जाएगा। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड पर किया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article