जॉब्स

DFFCIL Recruitment 2025: रेलवे की इस कंपनी में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 1.2 लाख, जल्द करें अप्लाई

Railway Company Government Job: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सरकारी कंपनी डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑप इंडिया लिमिटेड (DFFCIL) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 642 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है।

Image

रेलवे में सरकारी नौकरी

Photo : iStock

Railway Company Government Job: रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सरकारी कंपनी डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर कॉर्पोरेशन ऑप इंडिया लिमिटेड (DFFCIL) की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 642 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

रेलवे की सरकारी कंपनी में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 23 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

DFFCIL Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- dfccil.com पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Careers के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर DFCCIL MTS, Executive, Junior Manager Recruitment 2025 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

DFCCIL MTS Executive Junior Manager Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

DFCCIL Recruitment Eligibility: पदों के अनुसार योग्यता

इस वैकेंसी के अनुसार, एक्जीक्यूटिव (सिविल) के पद पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास सिविल इंजीनियरिंग मे डिप्लोमा होना जरूरी है। एक्जीक्यूटिव (इलैक्ट्रिकल) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग मे डिप्लोमा किया हो। वहीं, मल्टी टास्किंग स्टॉफ के सभी आवेदको ने 10वीं या ITI पास किया हो आदि।

DFCCIL Recruitment 2025 मे अप्लाई करने के लिए आपको ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। इस पद पर आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें पदों के अनुसार सैलरी मिलेगी। जूनियर मैनेजर के पद पर सेलेक्ट होने वालों को 50000 रुपये से 1,60,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। वहीं, एक्जीक्यूटिव के पद पर सेलेक्ट होने पर 30000 रुपये से 1,20,000 रुपये सैलरी होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article