जॉब्स

Delhi Police Constable Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें आवेदन

Delhi Police Constable Vacancy 2025 last date today: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के लिए आज यानी 21 अक्टूबर को आवेदन की लास्ट डेट है। जिन उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है वे अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Delhi Police Constable Recruitment 2025

Delhi Police Constable Vacancy 2025 last date today: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के लिए आज यानी 21 अक्टूबर को आवेदन की लास्ट डेट है। जिन उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है वे तुरंत अप्लाई कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के जरिए कुल 7565 पदों को भरा जाएगा। इस वैकेंसी के जरिए पुरुष के 5,069 और महिला के 2496 पदों को भरा जाएगा। अगर आपने अबतक अप्लाई नहीं किया है तो मौका हाथ से न जाने दें। वर्दी की चाहत रखने वाले युवाओं के पास यह शानदार मौका है। यह भर्ती प्रक्रिया कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी द्वारा पूरी की जाएगी। आवेदन करने के लिए आपको एसएससी की वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाना होगा।

31 अक्टूबर तक करेक्शन का मौका

दिल्ली पुलिस की इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए 29 से 31 अक्तूबर तक का मौका दिया जाएगा। हालांकि अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से ही फॉर्म में सभी जानकारियां ठीक तरीके से भरें।

कब होगी भर्ती परीक्षा

इस भर्ती के लिए परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है और यह एग्जाम सीबीटी मोड में होंगे। परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिन्दी में ही होगी। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें पास होने के बाद फाइनल सलेक्शन होगा। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए, उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में शॉर्टलिस्ट होने के लिए न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं। 100 अंकों की इस परीक्षा में श्रेणी-वार न्यूनतम योग्यता अंक (Qualifying Percentage) कैटगरी वाइज अलग होते हैं।

साल 2023 का कटऑफ अंक (लगभग) इतना गया था

UR (अनारक्षित) 68.04

OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) 67.79

EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) 61.65

SC (अनुसूचित जाति) 58.00

ST (अनुसूचित जनजाति) 58.03

अभ्यर्थियों की उम्र 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक होनी चाहिए। 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007 तक की जन्मतिथि वाले अभ्यर्थी इसमें योग्य माने जाएंगे। हालांकि ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए हाइट कितनी चाहिए?

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव के पद पर आवेदन करने हेतु महिला और पुरुष दोनों के लिए शारीरिक मापदण्ड भी तय किए गए हैं। पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 170 सेमी और छाती में 81-85 सेमी तक (4 सेमी फुलाव के साथ) होना चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों की हाइट 157 सेमी होनी चाहिए।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article