जॉब्स

Delhi Police Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7565 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब इस डेट तक करें आवेदन

Delhi Police Constable Recruitment 2025 Last Date: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7,565 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी (Delhi Police Constable Recruitment 2025) गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Delhi Police Constable Recruitment) सकते हैं। यहां अब अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2025 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Delhi Police Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7565 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी

Delhi Police Constable Recruitment 2025 Last Date: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7,565 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां आप इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Delhi Police Constable Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए। अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए।

Delhi Police Constable Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Delhi Police Constable Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

Delhi Police Constable Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति या महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

Delhi Police Constable Recruitment 2025: कब होगी लिखित परीक्षा

इस भर्ती के लिए परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है और यह एग्जाम सीबीटी मोड में होंगे। परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिन्दी में ही होगी। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें पास होने के बाद फाइनल सेलेक्शन होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article