जॉब्स

CISF Constable Recruitment 2025: सीआईएसएफ में 10वीं पास के लिए कांस्टेबल की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 70000 से ज्यादा

CISF Constable Recruitment 2025 Sarkari Naukri: दसवीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की तरफ से कांस्टेबल ड्राइवर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1124 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा।

Image

CISF में बंपर वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

CISF Constable Recruitment 2025 Sarkari Naukri: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की तरफ से कांस्टेबल ड्राइवर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1124 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा। 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।

सीआईएसएफ की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 मार्च 2025 तक का समय दिया जाएगा। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

CISF Constable Application ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर CISF Constable Driver Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

CISF Constable Driver Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को फीस जमा करना जरूरी है। इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स 100 रुपये फीस जमा कर सकते हैं। इसमें एससी, एसटी और ESM वर्ग के कैंडिडेट्स को फ्री में आवेदन करने का विकल्प मिला है।

CISF Constable Eligibility and Salary: योग्यता और सैलरी

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके लिए कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से ज्यादा और 27 साल से कम होनी चाहिए। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी। सैलरी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये होगी। इसके अलावा अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article