CISF Constable Driver Recruitment 2025: सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की तरफ से कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा।
सीआईएसएफ की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च 2025 को शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 3 अप्रैल 2025 तक का समय दिया जाएगा। इसमें आवेदन ऑनलाइन शुरू होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
CISF Constable Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है और संबंधित ट्रेड में प्रशिक्षित होना चाहिए। इसके साथ ही पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी लंबाई में छूट दी जाएगी।
CISF Constable Driver Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 2002 से 1 अगस्त 2007 के बीच हुआ हो। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
सैलरी डिटेल्स
सीआईएसएफ की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के 1048 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से 945 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एवं 103 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 3 के आधार पर सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
