Chandigarh JBT Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। शिक्षा विभाग , चंडीगढ़ ने जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) (प्राथमिक शिक्षक) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Chandigarh JBT Notification 2023) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त निर्धारित की गई है।
Chandigarh JBT Notification 2023: किसके लिए कितने पद
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से प्राइमरी टीचर के 293 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 149 पद, ओबीसी के लिए 56 पद, एससी के लिए 59 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 29 पद शामिल हैं।
Chandigarh JBT Eligibility 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
चंडीगढ़ में सरकारी टीचर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेजुएशन और एलिमेंट्री एजुकेशन यानी बीएलएड की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही सीटीईटी सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
Chandigarh JBT Exam 2023: ऐसे होगी लिखित परीक्षा
चंडीगढ़ में जेबीटी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 150 अंको के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
Chandigarh JBT Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर 20 जुलाई से 14 अगस्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
