क्रिकेट

ODI वर्ल्ड कप 2027 के सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत? आरोन फिंच ने की बड़ी भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 की टॉप-4 टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

Image

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो क्रेडिट AI Generated/ News Room Verified)

दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की मेजबामी में आयोजित होने जा रहे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का आधिकारिक तौर पर ऐलान हो चुका है। 2 अक्टूबर से 21 नंवबर 2026 के बीच आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में रखा गया है और इनके बीच 10 अक्टूबर, 2027 को जोहान्सबर्ग में महामुकाबला खेला जाएगा।

ये चार टीमें पहुंचेंगी सेमीफाइनल में

टूर्नामेंट में टीम इंडिया सहित खिताबी जीत के कई दावेदार हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने 2027 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी है। फिंच के मुताबिक भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल पहुंचेगी। फिंच ने अपनी टॉप-4 टीमों में पाकिस्तान को जगह नहीं दी है।

इंग्लैंड है मजबूत दावेदार

फिंच ने वर्ल्ड कप 2027 की टॉप-4 टीमों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया। इंग्लैंड को मजबूत दावेदार बताते हुए फिंच ने कहा, मुझे लगता है कि हैरी ब्रुक के नेतृत्व में इंग्लैंड जिस तरह से इस समय क्रिकेट खेल रहा है, उनके पास मध्य क्रम में स्पिन को बहुत अच्छी तरह से खेलने की क्षमता है और वे काफी आक्रामक और विध्वंसक हैं। हैरी ब्रुक वनडे में इस वक्त दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।

दक्षिण अफ्रीकी टीम है संतुलित

पूर्व कंगारू कप्तान ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को खिताबी दावेदार बताते हुए कहा, दक्षिण अफ्रीका की टीम घरेलू स्थितियों की वजह से दावेदार है। मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी टीम में हर पहलू को अच्छी तरह से कवर किया है। उनके पास बेहतरीन तेज गेंदबाज और बहुत अच्छी स्पिन गेंदबाजी है। उनकी बल्लेबाजी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। इसलिए उनके पास खुलकर खेलने की आजादी है और इस वजह से वो खतरनाक साबित होंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article