बड़ा झटका खा सकते हैं इन 4 राशि के लोग, दैत्यगुरु और सेनापति बना रहे हैं केंद्र योग

Shukra Mangal Kendra Yog 2026: शुक्र- मंगल एक-दूसरे से 90 डिग्री पर आने वाले हैं। शुक्र और मंगल के 90 डिग्री पर आने से केंद्र योग का निर्माण हो जाएगा। यह योग कुछ राशि वालों के लिए समस्या पैदा करने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Authored by: Mohit TiwariUpdated Oct 10 2026, 21:06 IST
बन रहा है केंद्र योग01 / 06

बन रहा है केंद्र योग

Shukra Mangal Kendra Yog 2026: 11 अक्टूबर 2026 की सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर धन के दाता दैत्यगुरु शुक्र और ग्रहों के सेनापति मंगल एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर आ जाएंगे। ज्योतिषीय गणना में ग्रहों के बीच बनने वाले इस संबंध को केंद्र संबंध कहा जा सकता है। आधुनिक ज्योतिष में 90 डिग्री के कोण को स्क्वायर आस्पेक्ट कहते हैं, जिसे ग्रहों के कारक तत्वों के बीच तनाव और टकराव से जोड़कर देखा जाता है। इस समय शुक्र तुला राशि में और मंगल कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। शुक्र अपनी राशि तुला में हैं, जबकि मंगल कर्क राशि में नीच के माने जाते हैं। शुक्र लव, मैरिज, पैसा, सुख-सुविधाओं और रिश्तों के कारक हैं, जबकि मंगल साहस, गुस्से, एक्शन और विवाद से जुड़े हैं। ऐसे में जब शुक्र और मंगल के बीच 90 डिग्री का संबंध बनता है, तो इच्छाओं और एक्शन के बीच तालमेल बिगड़ने की आशंका मानी जाती है। व्यक्ति किसी रिश्ते से अधिक उम्मीद कर सकता है, लेकिन अपनी बात रखने का तरीका विवाद बढ़ा सकता है। इसी तरह जल्दबाजी में लिए गए फाइनेंशियल डिसीजन भी परेशानी बढ़ा सकते हैं। चंद्र राशि के आधार पर कुछ राशि वालों के लिए यह गोचर ज्यादा संवेदनशील रह सकता है। इन चारों राशियों के लिए शुक्र और मंगल ऐसे भावों को सक्रिय कर रहे हैं, जिनका संबंध घर, रिश्ते, करियर और निजी जिंदगी से है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी है।

​मेष राशि​02 / 06

​मेष राशि​

मेष राशि वालों के लिए शुक्र सातवें भाव और मंगल चौथे भाव को सक्रिय कर रहे हैं। सातवां भाव मैरिज, लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनरशिप का होता है, जबकि चौथा भाव घर, फैमिली और मानसिक शांति को दिखाता है। ऐसे में शुक्र-मंगल का यह संबंध पति-पत्नी के बीच छोटी बात पर बहस या किसी पुराने मुद्दे को लेकर तनाव बढ़ा सकता है। घर की जिम्मेदारियों और पार्टनर की अपेक्षाओं के बीच तालमेल बिठाना मुश्किल लग सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप में भी किसी फैसले को लेकर मतभेद हो सकते हैं। खास बात यह है कि मंगल के कर्क राशि में होने से गुस्से में रिएक्ट करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। इसलिए इस दौरान अपनी बात मनवाने के बजाय सामने वाले की बात सुनना जरूरी होगा। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें।

​कर्क राशि​03 / 06

​कर्क राशि​

कर्क राशि वालों के लिए मंगल पहले भाव में और शुक्र चौथे भाव में रहेंगे। पहला भाव आपकी पर्सनैलिटी, व्यवहार और फैसले लेने के तरीके को दिखाता है, जबकि चौथा भाव घर, परिवार और मानसिक शांति से जुड़ा है। मंगल का अपनी नीच राशि कर्क में होना इस गोचर को आपके लिए खास बनाता है। छोटी-सी बात पर चिड़चिड़ापन, परिवार के किसी सदस्य से अनबन या घर की किसी समस्या को लेकर बेचैनी बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी, वाहन या घर से जुड़े खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। दूसरी तरफ, शुक्र की मौजूदगी आपको सुख-सुविधाओं की ओर आकर्षित कर सकती है, जिससे बजट बिगड़ने की आशंका रहेगी। इस दौरान भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने के बजाय कुछ समय रुककर स्थिति को समझना बेहतर होगा। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

​तुला राशि​04 / 06

​तुला राशि​

तुला राशि वालों के लिए शुक्र पहले भाव और मंगल दसवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और अपनी ही राशि में मौजूद हैं। यह आपकी पर्सनैलिटी, आकर्षण और रिश्तों से जुड़ी इच्छाओं को मजबूत कर सकता है। वहीं दसवें भाव में मंगल करियर, नौकरी, कारोबार और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को एक्टिव कर रहे हैं। ऐसे में काम और पर्सनल लाइफ के बीच टकराव हो सकता है। ऑफिस में किसी सीनियर से मतभेद, काम का दबाव या अपने फैसले को सही साबित करने की कोशिश परेशानी बढ़ा सकती है। कारोबार करने वालों को भी क्लाइंट या पार्टनर के साथ बातचीत में सावधानी रखनी होगी। आपको लग सकता है कि दूसरे लोग आपकी मेहनत को पर्याप्त महत्व नहीं दे रहे हैं। लेकिन इस दौरान अहंकार में आकर प्रतिक्रिया देने से स्थिति और बिगड़ सकती है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें और बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

​मकर राशि​05 / 06

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए शुक्र दसवें भाव और मंगल सातवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। दसवां भाव करियर, नौकरी और प्रोफेशनल इमेज का है, जबकि सातवां भाव मैरिज और पार्टनरशिप से जुड़ा है। इस स्थिति में कामकाज का दबाव निजी रिश्तों पर असर डाल सकता है। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर मतभेद हो सकते हैं। कारोबार करने वालों को पार्टनर के साथ जिम्मेदारियों, पेमेंट या भविष्य की योजना पर असहमति का सामना करना पड़ सकता है। मैरिड लाइफ में भी समय न दे पाने या एक-दूसरे की जरूरतों को नहीं समझ पाने से तनाव बढ़ सकता है। मंगल की स्थिति जल्दबाजी में कदम उठाने के लिए प्रेरित कर सकती है, जबकि शुक्र रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत बताते हैं। ऐसे में किसी भी विवाद को ईगो का मुद्दा बनाने से बचें और बड़े फाइनेंशियल फैसले बातचीत के बाद ही लें। शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं और शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।

​डिसक्लेमर​06 / 06

​डिसक्लेमर​

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!