Central Bank of India Recruitment 2025 Notification Pdf: अगर आप बैंक में अच्छे पद की नौकरी की तलाश में हैं, तो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) द्वारा जारी विज्ञप्ति आपके काम की हो सकती है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के 1000 पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जानें कौन कब तक कर सकेगा आवेदन क्या है अंतिम तिथि
Central Bank of India Recruitment 2025 Last Date
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी, 2025 से शुरू हो गई है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 20 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, देखें पदों का विवरण
| सामान्य | 405 |
| एससी | 150 |
| एसटी | 75 |
| ओबीसी | 270 |
| ईडब्ल्यूएस | 100 |
| कुल | 1000 |
Central Bank of India Recruitment 2025 Application Fee
महिला/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग जन के लिए 150 रुपये जबकि सामान्य / ओबीसी व अन्य के लिए 750 रुपये शुल्क रखा गया है।
Central Bank of India Recruitment 2025 How to Apply
उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं centralbankofindia.co.in
- "Recruitment" टैब पर क्लिक करें और "Apply Online for Credit Officers - PGDBF" चुनें।
- खुद को रजिस्टर करें।
- एक अनंतिम पंजीकरण संख्या और पासवर्ड ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा।
- आवश्यक जानकारी भरें और एक फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अंतिम जमा करने से पहले आवेदन की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
Central Bank of India Recruitment 2025 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
Central Bank of India Recruitment 2025 Credit Officer के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
