जॉब्स

CBSE Recruitment Admit Card 2024: सीबीएससी ने जारी किया विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड

CBSE Recruitment Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली थी, अब सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है।

Image

CBSE ने जारी किया विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड

CBSE Recruitment Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड सहायक सचिव, खाता अधिकारी, जूनियर इंजीनियर, जेटीओ, अकाउंटेंट, जूनियर अकाउंटेंट की भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली थी। अब सीबीएसई ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस अभियान के माध्यम से 118 पदों को भरा जाना है। परीक्षा एडमिट कार्ड सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जारी किया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन शुरू होने की क्या थी तिथि 12/03/2024
आवेदन करने की क्या थी अंतिम तिथि 11/04/2024
फीस जमा करने की क्या थी अंतिम तिथि11/04/2024
सीबीएसई कब कराएगा परीक्षा का आयोजन 03, 10-11 अगस्त 2024
CBSE Board Assistant Secretary, Account Officer, Junior Engineer, JTO, Accountant, Junior Accountant Recruitment 2024 Exam Admit Card for 118 Post

CBSE Recruitment Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।

Central Board of Secondary Education (CBSE) Group A, B & C Posts से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप exanationservices.nic.in पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article