Bihar Staff Nurse Vacancy 2025 Exam Date: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने बीटीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2025 की परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया है। अगर आपने भी Bihar Staff Nurse Vacancy Online Apply किया था, तो बता दें, इस भर्ती अभियान के जरिये बिहार स्वास्थ्य विभाग में 11,389 पदों को भरा जाएगा। जून में आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद से, उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे, जो कि अब जारी कर दिया गया है।
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद, भर्ती प्रक्रिया गति पकड़ रही है। परीक्षा तिथियों, रिक्तियों का विवरण और परीक्षा संरचना सहित सभी आवश्यक अपडेट नीचे दिए गए हैं।
Bihar Staff Nurse Vacancy 2025 Exam Date आ गई है, इस संबंध में 16 जुलाई को एक विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन 30 जुलाई, 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 को किया जाएगा।
- परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
- केवल 3 अगस्त 2025 को होने वाली परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी।
- यह परीक्षा बिहार के कई केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Bihar Staff Nurse Vacancy 2025 Exam Date Schedule देखने के लिए आप btsc.bihar.gov.in पर भी जा सकते हैं।
कैसे होगा चयन, कैसे बनेगी मेरिट लिस्ट
सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा का भी आयोजन होगा, लेकिन ये परीक्षा मेरिट सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये क्वालिफाइंग होगी, इसी तरह शारीरिक दक्षता परीक्षा मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा एवं दस्तोवज सत्यापन के लिए क्वालिफाइंग होगी।
बीटीएससी स्टाफ नर्स परीक्षा 2025 की संरचना यानी स्ट्रक्चर क्या है?
यह परीक्षा एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा चार प्रमुख खंडों में विभाजित है: • सामान्य ज्ञान, • विश्लेषणात्मक क्षमता, • अंकगणित और • नर्सिंग
परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय मिलेगा।
