जॉब्स

BSSC Vacancy 2025: बिहार चुनाव के बीच 23,175 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

BSSC ने बिहार चुनाव के बीच सेकेंड इंटर लेवल वेकेंसी के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को खोल दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। जानें आवेदन करने का प्रोसेस...

Image

BSSC Vacany 2025

BSSC Inter Level Vacancy 2025: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने सेकेंड इंटर लेवल वेकेंसी 2025 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस फिर से ओपन कर दिया गया है। अभ्यर्थी वेकेंसी के लिए 27 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन करना होगा।

इतने पदों पर होगी बहाली

बताते चलें कि इस भर्ती के जरिये कुल 23,175 पदों पर बहाली होनी है। इससे पहले पदों की संख्या 12,199 थी मगर बाद में आयोग ने इसे बढ़ाकर 23,175 कर दिया। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से आवेदन किया है, उन्हें फिर से करने की जरूरत नहीं है।

इन कुल 23,175 पदों में 10,142 पद ऐसे हैं, जो अनारक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 3212 पद, और अनुसूचित जनजाति के लिए 219 पदों को रिजर्व किया गया है। ईबीसी के लिए 3974 पद और पिछड़े वर्ग के लिए 2562 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 767 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 229 पद रखे गए हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए 7394 पद आरक्षित किए गए हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले तो BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
  • होम पेज पर जाकर सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2025 अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और अपनी डीटेल्स दर्ज कर फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन फीस को जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
इस बहाली के लिए चयन प्रक्रिया में सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा, फिर मुख्य और इसके बाद स्किल टेस्ट के जरिये कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा की बात करें तो इसमें जनरल स्टडीज, जनरल साइंस, मैथ्स और मेंटल एबिलिटी से 150 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए 2 घंटे और 15 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं नेगेटिव मार्किंग भी होगी। इसमें सफल होने वाले कैंडिडेट्स मेन्स एग्जाम में शामिल होंगे।
End of Article