एजुकेशन

MP SET 2025: एमपी सेट के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, जानें कब है आवेदन की आखिरी तारीख

MP SET 2025 Notification Out: 11 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर रखी गई है।

Image

MP SET 2025 Notifications Out

MP SET 2025 Notification: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) Madhya Pradesh State Eligibility Test ने राज्य पात्रता परीक्षा सेट 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 11 जनवरी 2026 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 25 अक्तूबर 2025 से लेकर 20 नवंबर 2025 तक चलेंगे।परीक्षा के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन की स्वीकृत होंगे।

ये विषय होंगे शामिल

सेट 2025 के लिए शहडौल, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, सागर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, खरगोन और रतलाम में एग्जाम सेंटर्स बनाए जाएंगे। एग्जाम 31 विषयों में कराए जाएंगे। ये सब्जेक्ट्स रसायन विज्ञान, वाणिज्य, संगणक विज्ञान व अनुप्रयोग, अपराधशास्त्र, रक्षा और रणनीतिक विज्ञान,अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, विधि, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, प्रबंधन, गणितीय विज्ञान, नृत्य दर्शन शास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, मराठी, संगीत, संस्कृत, समाजशास्त्र, परंपरागत संस्कृत विषय, उर्दू, चित्रकला, योग जैसे विषयों के लिए एग्जाम होंगे।

परीक्षा सत्र बिना ब्रेक के 3 घंटे का होगा। पहले सेशन में 50 प्रश्न दिए जाएंगे, जो कि अनिवार्य होंगे। वहीं दूसरे सेशन में 100 प्रश्न होंगे, जो कि अनिवार्य होंगे। बता दें कि इस एग्जाम के जरिये 560 कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के पदों पर बहाली की जाएगी। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जिस विषय में अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं, उस विषय में मध्य प्रदेश स्लेट/ सेट/ यू.जू.सी नेट/ सीएसआईआर पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है, वे ही आवेदन करें।

560 से भी ज्यादा पद खाली

आयोग के रवींद्र पंचभाई ने जानकारी दी कि परीक्षा की जानकारी जल्द ही दी जाएगी। इसमें परीक्षा की तारीख भी शामिल होगी। इस समय 560 से भी ज्यादा सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के पद खाली हैं, जिनमें साढ़े तीन हजार पदों पर बहाली होनी है।

राज्य पात्रता परीक्षा में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

End of Article