BSF Constable recruitment 2025: अगर आप भी बॉर्डर पर रहकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 69100 पदों पर वेकेंसी निकाली है। ये सभी पोस्ट ग्रुप C के लिए निकाली गई हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 16 अक्तूबर 2025 से शुरू हो जाएंगे और फिर 4 नवंबर 2025 तक चलेंगे। जो लोग बीएसएफ में जाने का सपना देख रहे हैं वो इन पोस्ट के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट recct.bsf.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन दे सकते हैं।
बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती (BSF GD Constable Recruitment 2025)
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही इस भर्ती के लिए वो अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने विज्ञापन की लास्ट डेट के पहले के 2 सालों में किसी भी रिकग्नाइज्ड टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट किया हो या फिर मेडल जीता हो। आयु सीमा 18 से लेकर 23 साल के बीच की रखी गई है। सरकारी नियमों के मुताबिक रिजर्व कैटेगरी वालों के लिए आयु सीमा में छूट रखी गई है।
बीएसएफ (Border Security Force) में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों के लिए लेवल 3 स्केल में 21,700 से लेकर 69,100 रुपये मासिक सैलरी होगी। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों वाले सारे अलाउंसेज भी उन्हें दिए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को डेडलाइन से पहले भर्ती के लिए अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा जानकारी के लिए बीएसएफ के रीक्रूटमेंट पोर्टल से जानकारी ले सकते हैं।
भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन? (How to Apply for BSF Constable Recruitment)
- भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- कांस्टेबल के लिए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डीटेल्स डालकर रजिस्टर करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
- फॉर्म भरें और सही जानकारी के साथ सबमिट करें।
- अपने एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स लगाएं। इसके साथ एक आईडी प्रूफ, फोटो और सिग्नेचर भी अपलोड करें।
- फीस ऑनलाइन पे करें। शुल्क में रिजर्व कैटेगरी वालों को छूट मिल सकती है।
- सबमिट कर प्रिंटआउट ले लें।
