BSF Constable Recruitment 2024, BSF Constable Tradesman Notification 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लए नोटिफिकेशन (BSF Constable Tradesman Notification 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।
BSF Constable Tradesman Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 2140 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें महिलाओं के लिए 417 पद और पुरुषों के लिए 1723 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।
BSF Constable Notification 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए।
BSF Constable Tradesman Exam 2024: ऐसे होगा चयन
बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल स्ट्रैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा की तारीख की सूचना तय समय पर दी जाएगी।
BSF Constable Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी बीएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
