जॉब्स

Bihar Board Sarkari Naukri 2025: बिहार बोर्ड को चाहिए स्टेनोग्राफर, 12वीं पास को मिलेगी 70 हजार सैलरी, इसी महीने इंटरव्यू

Bseb Bihar Board Stenographer Recruitment 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BESB) ने स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इस वैकेंसी में फॉर्म भर सकते हैं।

Image

Bihar Board Stenographer Recruitment 2025

Bseb Bihar Board Stenographer Recruitment 2025: एक तरफ बिहार बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं वहीं दूसरी ओर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BESB) ने स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। बीएसईबी में स्टेनोग्राफर के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू के जरिए होगा। अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इस वैकेंसी में फॉर्म भर सकते हैं।

Bihar Board Stenographer Recruitment 2025: कौन कर सकता है आवेदन

बीएसईबी में स्टेनोग्राफर बनने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना चाहिए। अभ्यर्थियों की स्टेनो में स्पीड न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की होनी चाहिए। वहीं हिन्दी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड मांगी गई है।

Bihar Board Stenographer salary: कितना मिलेगा वेतन

बिहार बिद्यालय परीक्षा समिति की यह वैकेंसी 01 पद के लिए है। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इस पद पर 15 फरवरी 2025 को साक्षात्कार होंगे। स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 70 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

बता दें कि स्टेनोग्राफर का पद आउटसोर्सिंग के आधार पर भरा जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यकाल पहली बार में दो साल का होगा। इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा/ आवेदन पत्र एंव शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी जरूरी दस्तावेजों की ओरिजनल और स्व प्रमाणित फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी। भ्यर्थियों को कंप्यूटर की नॉलेज के साथ एम.एस ऑफिस का ज्ञान और किसी सरकारी विभाग या उपक्रम या किसी गैर सरकारी संस्थान/प्रतिष्ठित निजि संस्थान में कम से कम 6 साल का अनुभव होना जरूरी है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article