जॉब्स

BPSSC Sub Inspector SI Recruitment 2025: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर एसआई प्रोहिबिशन भर्ती के लिए जारी हुआ विज्ञापन

BPSSC Sub Inspector SI Prohibition Recruitment 2024: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर एसआई प्रोहिबिशन भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in से आवेदन कर सकेंगे, जानें कब से शुरू होगी भर्ती

Image

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर एसआई प्रोहिबिशन भर्ती

BPSSC Sub Inspector SI Prohibition Recruitment 2024 Apply Online: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर एसआई प्रोहिबिशन भर्ती 2025 के लिए इस 27 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने आज 24 फरवरी को इस संबंध में विज्ञापन जारी किया है। उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। जारी विज्ञापन के जरिये कुल 28 पद भरे जाएंगे। जानें क्या है आवेदन की अंतिम तिथि व कौन कर सकता है आवेदन

मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन शुरू होने की तिथि27/02/2025
आवेदन की अंतिम तिथि27/03/2025
फीस जमा करने की अंतिम तिथि27/03/2025
परीक्षा की तिथिअभी तय नहीं
जारी विज्ञापन के जरिये 28 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस / दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये
  • एससी /एसटी वर्ग के लिए 400 रुपये
  • महिला उम्मीदवारों के लिए (बिहार राज्य की) 400 रुपये

अप्लाई के लिए लिंक BPSSC Sub Inspector SI Prohibition Recruitment 2024 Apply Online Link for 28 Post (27 फरवरी को होगा एक्टिव)

आयु सीमा

  • न्यूनतम उम्र: 20 साल
  • अधिकतम उम्र: 37 साल पुरुषों के लिए
  • अधिकतम उम्र: 40 साल महिलाओं के लिए

जारी विज्ञापन के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल 6 के तहत वेतन दिया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए bpssc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article