BPSSC Bihar Police SI and Fire Officer Recruitment 2023: बिहार राज्य में बंपर भर्तियां चल रही हैं, एक तरफ शिक्षकों की 1.70 लाख पदों पर भर्ती चल रही है, तो एक तरफ कांस्टेबल के 2100 से ज्यादा पदों को भरे जाने का प्रोसीजर चल रहा है। अब एसआई और फायर ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2023 के लिए भी एक अपडेट आ गया है, बिहार राज्य ने दरोगा भर्ती के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं।
बिहार एसआई और फायर ऑफिसर भर्ती परीक्षा एक पाली में होगी
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग, पटना ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में उप-निरीक्षक निषेध और बिहार अग्निशमन सेवा में उपमंडल अग्निशमन सेवा अधिकारी की भर्ती के लिए जो नोटिफिकेशन निकाला है, उसके तहत 16 जुलाई को होने वाली परीक्षा एक पाली में होगी।
बिहार एसआई और फायर ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2023 ई-प्रवेश पत्र
प्रारंभिक लिखित परीक्षा 16 जुलाई, 2023 को होगी जबकि ई-प्रवेश पत्र 30 जून से जारी होने की उम्मीद है, जबकि परीक्षा 16 जुलाई को सुबह 10 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
ऐसे मिलेगा डुप्लिकेट ई-प्रवेश पत्र
यदि किसी उम्मीदवार को ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो डुप्लिकेट ई-प्रवेश पत्र 13 जुलाई, 2023 को पटना में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। लिखित परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को किसी भी अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट रहने की सलाह दी जाती है।
