एजुकेशन

Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की डेट शीट जल्द होगी जारी, यहां देखें संभावित तिथियां

Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में वर्ष 2027 में शामिल होने वाले छात्र डेटशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने की संभावना जताई जा रही है।

Image

Bihar Board Exam 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Bihar Board Exam 2027: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मैट्रिक यानी कक्षा 10 और इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए टाइम टेबल का छात्र और अभिभावक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट जारी किया जा सकता है।

बता दें कि डेटशीट में विषय के अनुसार परीक्षा की तारीखें, परीक्षा का समय और शिफ्ट की पूरी जानकारी दी जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को अपने रिवीजन और परीक्षा की तैयारी की सुनियोजित योजना बनाने में मदद मिलेगी। बोर्ड के पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं फरवरी 2027 में आयोजित की जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बात करें तो बोर्ड द्वारा इस महीने की अंत या नवंबर 2026 के शुरुआत में परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा सकता है।

बिहार बोर्ड परीक्षा 2027 मुख्य पॉइंट

आयोजक संस्थाबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)
कक्षाएंमैट्रिक (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12 - साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम)
संभावित परीक्षा माहफरवरी 2027
जारी होने वाला विवरणविषयवार परीक्षा तिथियां, समय और शिफ्ट की जानकारी वाली पीडीएफ डेट शीट
आधिकारिक वेबसाइटBSEB की ऑफिशियल वेबसाइट
डेटशीट जारी होने की संभावित तिथिअक्टूबर अंत/ नवंबर 2026

डेट शीट 2027 डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

टाइमटेबल जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 - सबसे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "Bihar Board Class 10th / Class 12th Date Sheet 2027" के लिंक को खोजें।

स्टेप 3 - संबंधित परीक्षा टाइमटेबल के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - क्लिक करते ही परीक्षा की डेट शीट PDF फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

स्टेप 5 - इसमें दिए गए विषय के अनुसार परीक्षा की तारीखों और समय को ध्यान से जांच लें।

स्टेप 6 - अंत में पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

क्या कहते हैं पिछले वर्षों के ट्रैंड

हाल के वर्षों में बिहार बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आमतौर पर फरवरी माह के दौरान ही आयोजित की जाती रही हैं। बीते सालों के रुझानों के अनुसार बात करें तो साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र आधिकारिक टाइम टेबल अक्टूबर के अंत जारी की जा सकती है। इसके आधार पर अपने विषयों को प्राथमिकता दे सकते हैं। डेटशीट के आधार पर परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। छात्रों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी भी प्रकार की जानकारी पर ध्यान न दें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article