BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024: जुलाई में हुई थी परीक्षा
बिहार अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी पुनर्परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, अब इस परीक्षा की आंसर-की भी जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थी को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 2 सितंबर से 8 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। ध्यान रहे कि इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
How to download BPSC TRE 3.0 Answer Key 2024
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर टीआरई आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
BPSC TRE 3.0 Result 2024 : पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
