एजुकेशन

IBPS Clerk Result 2024: सितंबर में जारी होगा आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें कब होगी मेन्स परीक्षा

IBPS Clerk Prelims Result 2024, Sarkari Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

IBPS Clerk Result 2024

IBPS Clerk Prelims Result 2024, Sarkari Result 2024: आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (IBPS Clerk Result 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

IBPS Clerk Prelims Result 2024: किस तारीख को हुई परीक्षा

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को ऑनलाइन मोड में किया गया। इस परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे गए। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 100 मिनट का समय दिया गया। अब अभ्यर्थियों को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है।

IBPS Clerk Result 2024 Date: सितंबर में आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईबीपीएस क्लर्क रिजल्ट सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे, जिसका आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा।

How to download IBPS Clerk Result 2024

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी हुआ आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

IBPS Clerk Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से आईबीपीएस क्लर्क के कुल 6128 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 1 जुलाई से 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article