जॉब्स

BPSC 32nd Judicial Services Admit Card 2023: जारी हुआ बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 30, 2023, 08:44 PM IST

BPSC 32nd Judicial Services Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनोलड कर सकते हैं।

Image

BPSC 32nd Judicial Services Admit Card 2023

BPSC 32nd Judicial Services Admit Card 2023, Bihar 32nd Judicial Services Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा (BPSC 32nd Judicial Services Prelims Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 30 मई को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबासइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए यूजर नेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

Bihar 32nd Judicial Services Exam 2023: जून में होगी प्रारंभिक परीक्षा

आयोग की ओर से 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर होगी। इसमें सामान्य अध्ययन से 100 और विधि से 150 अंको के सवाल पूछे जाएंगे। बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 45 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

Bihar 32nd Judicial Services Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

आयोग की ओर से 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचना पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to download BPSC 32nd Judicial Services Admit Card 2023

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के जरिए कुल 155 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकत हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article