Bombay High Court Recruitment 2023 Pdf Notification: सरकारी नौकरी का सपना सभी युवा देखते हैं, फिर चाहे उनकी शैक्षणिक योग्यता कितनी भी कम क्यों न हो। यदि आप 7वीं पास हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो इस लेख को पढ़ें, यहां बताया गया है कि सातवीं पास भी सरकारी नौकरी के हकदार हैं, और इस समय वैकेंसी भी आई हुई है। इसलिए देर न करें और इस सरकारी वैकेंसी के बारे में जानें।
हम बात कर रहे हैं बॉम्बे हाईकोर्ट भर्ती 2023 की, जिसमें हाल ही में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों मेें स्टेनोग्राफर, चपरासी सहित कई अन्य पद भी हैं, चुने गए लोगों को बॉम्बे हाईकोर्ट में काम करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए सबसे कम योग्यता 7वीं पास मांगी गई है।
कब से कब तक करना होगा आवेदन
आवेदन की प्रक्रिया 4 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। अगर आप भी इस सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक हैं तो बॉम्बे हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2023 है।
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 4629 खाली पदों को भरा जाएगा। इस दौरान स्टेनोग्राफर (ग्रेड -3) के 568 पद, जूनियर क्लर्क के 2795 पद और चपरासी/हमाल के 1266 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवश्यक योग्यता
स्टेनोग्राफर और जूनियर क्लर्क पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। हालांकि इन पदों के लिए एलएलबी पास उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। चपरासी/हमाल पदों के लिए 7वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।
ज्यादा जानकारी के लिए आप bombayhighcourt.nic.in पर जा सकते हैं। मोटे तौर पर बता दें, आयु सीमा पद के अनुसार, 18 से 38 वर्ष है, आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार, 1000 व 900 रुपये है।
