जॉब्स

BMC Mumbai Recruitment 2024: बीएमसी मुंबई में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 81000 से ज्यादा, यहां करें आवेदन

BMC Mumbai Recruitment 2024 Sarkari Naukri: मुंबई में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। मुंबई महानगरपालिका (BMC Mumbai) में बंपर वैकेंसी निकली हैं। बीएमसी मुंबई की तरफ से निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1846 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- mcgm.gov.in पर जाना होगा।

Image

BMC Mumbai में नौकरी पाने का मौका

Photo : Twitter

BMC Mumbai Recruitment 2024 Sarkari Naukri: मुंबई महानगरपालिका (BMC Mumbai) में बंपर वैकेंसी निकली हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1846 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को BMC Mumbai की ऑफिशियल वेबसाइट- mcgm.gov.in पर जाना होगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन ही आवेदन लिए जा रहे हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन का तरीका, सैलरी डिटेल्स, योग्यता आदि की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

बीएमसी मुंबई की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती में आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

BMC Mumbai Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- mcgm.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले Recruitments सेक्शन में जाएं।
  • अगले पेज पर Chief Personnel Officer के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Executive Assistant के लिंक पर क्लिक केरें।
  • इसके बाद New Registration पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

BMC Mumbai Various Post Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

योग्यता और सैलरी

बीएमसी मुंबई की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए फीस जमा करना जरूरी है। इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। बता दें कि पदों के अनुसार, अधिकतम आयु सीमा का निर्धारण किया गया है।

Executive Assistant के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। इसमें योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article