जॉब्स

Bihar Sarkari Naukri: बिहार की बिजली कंपनी में बंपर वैकेंसी, 2610 से बढ़कर 4016 हुई, यहां करें आवेदन

BSPHCL Recruitment 2024, Bihar Sarkari Naukri: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। बिहार की बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। बिहार की इस सरकारी कंपनी की तरफ से बंपर भर्तियां निकली हैं। पहले 2610 पदों पर भर्तियां होनी थी जो अब बढ़कर 4016 हो गई हैं।

Image

बिहार की बिजली कंपनी में वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

BSPHCL Recruitment 2024, Bihar Sarkari Naukri: बिहार की बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। BSPHCL की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार टेक्नीशियन, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क समेत कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट- bsphcl.co.in पर जाना होगा।

बिहार की इस सराकरी कंपनी में निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 अक्टूबर तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीटे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

BSPHCL Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bsphcl.co.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर BSPHCL Recruitment 2024 Notification के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

BSPHCL Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Bihar BSPHCL वैकेंसी डिटेल्स

पोस्ट का नामपहले कितने पदपदों की संख्या पढ़ने के बाद
टेक्नीशियन ग्रेड III20002156 वैकेंसी
कॉरेस्पांडेंस क्लर्क150 806 वैकेंसी
जूनियर अकाउंट्स क्लर्क300740 वैकेंसी
स्टोर असिस्टेंट80115 वैकेंसी
जेईई जेटीओ40113 वैकेंसी
असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर4086 वैकेंसी

कैसे होगा सेलेक्शन?

बिहार की इस बिजली कंपनी में निकली वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) के माध्यम से होगा। इसके लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दी जाएगी। कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article