जॉब्स

Bihar DLRS Recruitment 2022: बिहार में 10 हजार से अधिक पदों पर निकली नौकरी, जानें कितना मिलेगा वेतन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 09:02 PM IST

Bihar Sarkari Naukri 2022, Bihar DLRS Recruitment 2022, Bihar Govt Jobs 2022: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कानूनगो और क्लर्क सहित 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं ‌ अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/lrs पर 16 नवंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

Image

बिहार में सरकारी नौकरी निकली है।

Photo : iStock

Bihar DLRS Recruitment 2022, Bihar Govt Jobs 2022, Sarkari Naukri 2022: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कानूनगो और क्लर्क सहित 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बिहार में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/lrs पर 16 नवंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 10101 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अमीन के 8244 पद, कानूनगो के 758 पद, लिपिक यानी क्लर्क के 744 पद और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के 355 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 59,000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। जबकि, क्लर्क पदों के लिए 25000 रुपए, कानूनगो पदों के लिए 36000 रुपए और अमीन पदों के लिए 31000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

बिहार में अमीन और कानूनगो पदों पर भर्ती के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। ‌जबकि, अन्य पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा नौकरी के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है।‌ हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। ‌

बिहार में इन सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को कार्यानुभव, मैट्रिक, इंटर और स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/lrs पर 16 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article