जॉब्स

BPNL Recruitment 2025: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में आई बंपर भर्ती, 2152 पद खाली, जानें कौन कर सकता है आवेदन

BPNL Recruitment 2025 Notification: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में बंपर नौकरी आई है। जारी विज्ञप्ति के तहत 2152 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार bharatiyapashupalan.com से आवेदन कर सकते हैं। जानें क्या मांगी है योग्यता

Image

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में बंपर भर्ती

BPNL Recruitment 2025 Notification Pdf: सरकारी नौकरी 2025! जानवरों के प्रति सेवा भाव रखने वालों के लिए बहुत बड़ा मौका आया है। भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने हजारों पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर ऑनलाइन (BPNL Recruitment 2025 Apply Online) आवेदन किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन व क्या मांगी गई है योग्यता।

BPNL Recruitment 2025 Last Date

आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 है। उम्मीदवार रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2152 पदों को भरा जाएगा।

BPNL Recruitment 2025 Vacancy

पशुधन फार्म निवेश अधिकारी 362 पद
पशुधन फार्म निवेश सहायक 1428 पद
पशुधन फार्म संचालन सहायक 362 पद
बता दें, इस विभाग को अंग्रेजी में Animal Husbandry Corporation of India Limited नाम से भी जाना जाता है। ये विभाग घरेलू पशुओं को उचित भोजन, आश्रय और बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करके पशुओं के उचित प्रबंधन में मदद करता है।

BPNL Recruitment 2025 Eligibility, शैक्षणिक योग्यता

1. पशुधन फार्म निवेश अधिकारी के लिए भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय / संस्था से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।

2. पशुधन फार्म निवेश सहायक के लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्था से 12वीं पास

3. पशुधन फार्म संचालन सहायक के लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्था से 10वीं पास

BPNL Recruitment 2025 Age Limit, आयु सीमा

पशुधन फार्म निवेश अधिकारी के लिए 21 से 45 वर्ष, पशुधन फार्म निवेश सहायक के पदों पर 21 से 40 वर्ष और पशुधन फार्म संचालन सहायक के लिए 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

BPNL Recruitment 2025 Salary, सैलरी

पशुधन फार्म निवेश अधिकारी 38,200 रुपये
पशुधन फार्म निवेश सहायक 30,500 रुपये
पशुधन फार्म संचालन सहायक 20,000 रुपये

BPNL Recruitment 2025 Apply Online, कैसे करें आवेदन

आवेदन के लिए आपको bharatiyapashupalan.com पर जाने की जरूरत है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article