जॉब्स

BEL Recruitment 2024: बीईएल में असिस्टेंट के पद पर वैकेंसी, सैलरी 90000 से ज्यादा, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

BEL Recruitment 2024 For Assistant: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी के खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को BEL Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाना होगा।

Image

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में वैकेंसी

Photo : iStock

BEL Recruitment 2024 For Assistant: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह अच्छा अवसर है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 32 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को BEL Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाना होगा।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। ऑनलाइन अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख 11 जुलाई 2024 तक हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

BEL Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद BEL Assistant Trainee Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Apply Here के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

BEL Assistant Trainee Recruitment 2024 Notification यहां चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं टेक्नीशियन के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का एसएसएलसी के साथ आईटीआई पास होना भी जरूरी है। तकनीशियन में इलेक्ट्रिकल पद पर एसएसएलसी और अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट कोर्स भी किया होना चाहिए। कनिष्ठ सहायक की पोस्ट पर बीबीएम/बीकॉम डिग्री कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन करने के योग्य हैं।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 2 भागों में होगी। जिसमें शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article