BCECEB Junior Resident Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर 28 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 13 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच आवेदन में त्रुटि होने पर सुधार कर सकेंगे।
BCECEB Junior Resident Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर रेजिडेंट के कुल 700 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 37 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।
How to apply for BCECEB Junior Resident Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
BCECEB Junior Resident Vacancy 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 28 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ईबीसी/बीसी/एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 2250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
