BCCI Recruitment 2024, Sarkari Naukri: बीसीसीआई में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय क्रिकेट केंट्रोल बोर्ड ने अपने यहां पर जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती (BCCI Recruitment 2024) निकाली है। यहां जनरल मैनेजर का काम मार्केटिंग को (BCCI GM Vacancy) लेकर होगा। उसे मार्केटिंग को लेकर पूरी रणनति बनानी होगी। इसके लिए कैंपेन तैयार (BCCI General Manager Vacancy)करना होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बीसीसीआई के ऑफिशियल मेल आईडी पर अपना रिज्यूम सैंड कर सकते हैं। ध्यान रहे बीसीसीआई के इस पद पर आने वाले अधिकारी का कार्यकाल महज 5 वर्ष का होगा। यहां आप बीसीसीआई के जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 26 अगस्त 2024 है।
BCCI Recruitment 2024: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
भारतीय क्रिकेट केंट्रोल बोर्ड के जनरल मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही बिजनेस एडमिमिस्ट्रेशन में मास्टर्स या डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा कम से कम 15 साल का अनुभव होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की अधिकतम आयु कम से कम 55 साल होनी चाहिए।BCCI Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
बीसीसीआई के जनरल मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रिज्यूम बीसीसीआई के आधिकारिक ईमेल पर भेजना होगा। रिज्यूम सेलेक्ट होने के बाद अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यहां सेलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।BCCI GM Vacancy: ये दस्तावेज अनिवार्य
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पोस्ट ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट
- डिप्लोमा का सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राप
- हस्ताक्षर
बीसीसीआई के जनरल मैनेजर के पदों पर आवदेन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
