जॉब्स

ASRB NET 2025: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड ने 582 पदों को भरने के लिए निकाली नौकरी, जानें किन पदों पर होगी भर्ती

ASRB NET 2025 Notification: कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड ने 582 कृषि अनुसंधान सेवा (ARS), विषय वस्तु विशेषज्ञ (SMS) और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला है। उम्मीदवार asrb.org.in से आवेदन कर सकेंगे, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Image

एएसआरबी नेट 2025 अधिसूचना

ASRB NET 2025 Notification Pdf Download: सरकारी नौकरी 2025 ढूंढने वालों के लिए अच्छी खबर! कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड ने कृषि अनुसंधान सेवा (ARS), विषय वस्तु विशेषज्ञ (SMS) और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस नोटिफिकेशन के तहत, कुल 582 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को asrb.org.in पर जाना होगा। जानें आवेदन का क्या है तरीका व क्या मांगी गई है एजुकेशन क्वालिफिकेशन

ASRB NET 2025 Application Form

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड द्वारा जारी इस सरकारी वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल, 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।

ASRB NET 2025: आवेदन कैसे करेंं

पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद, उम्मीदवार आवेदन का तरीका देखें

चरण 1: ASRB NET 2025 Application Form भरने के लिए asrb.org.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर “ASRB NET 2025 Apply” लिंक पर क्लिक करें। (लिंक सक्रिय होने के बाद)

चरण 3: वह परीक्षा चुनें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं (NET, ARS, SMS या STO)।

चरण 4: पोर्टल द्वारा निर्देशित अनुसार आवेदन पत्र भरें।

चरण 5: आवेदन पत्र जमा करने से पहले सारे विवरण जांच लें।

ASRB NET 2025 Eligibility Criteria

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या समकक्ष होना चाहिए।

ASRB NET 2025: Important Date

आवेदन शुरू होने की तिथि22 अप्रैल
आवेदन की अंतिम तिथि21 मई
प्री परीक्षा की तिथि2 से 4 सितंबर 2025
मेंस परीक्षा की तिथि7 दिसंबर 2025

आयु सीमा

  • NET: न्यूनतम 21 वर्ष, कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं।
  • ARS: 21 से 32 वर्ष (1 अगस्त 2025 तक)।
  • SMS/STO: 21 से 35 वर्ष (21 मई 2025 तक)।

संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप asrb.org.in पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article