Career In Tattoo Artist: अपने शौक को बनाए कमाई का जरिया, टैटू आर्टिस्ट के तौर पर ऐसे बनाए अपना करियर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 06:22 AM IST

Career In Tattoo Artist: टैटू आर्ट आज के समय में फैशन सिंबल बन चुका है। टैटू की तरफ लोगों के बढ़ते झुकाव ने युवाओं को को करियर बनाने का नया रास्‍ता दिखाया है। अगर आपको टैटू पसंद है और आप कला प्रेमी के साथ क्रिएटिव माइंड हैं तो इस फील्‍ड में शानदार करियर बना सकते हैं...

Career In Tattoo Artist: अपने शौक को बनाए कमाई का जरिया, टैटू आर्टिस्ट के तौर पर ऐसे बनाए अपना करियर
Photo Credit: Representative Image

Career In Tattoo Artist: भारतीय संस्‍कृति में शरीर पर कलात्मक आकृतियां बनाने का चलन प्राचीन काल से ही है, लेकिन अब इसकी जगह मार्डन टैटू ने ले ली है। शरीर के अलग-अलग हिस्‍सों पर बने कलात्‍मक व सुंदर टैटू एक नजर में ही लोगों को अपनी तरह अट्रैक्‍ट कर लेते हैं। आज के समय में टैटू आर्ट फैशन सिंबल बन चुका है। टैटू देखने में जिना सुंदर लगता है, इसे बनाना उतना ही मुश्किल है। एक टैटू आर्टिस्ट बनने के लिए कड़ी मेहनत के साथ अच्‍छी एजुकेशन की भी जरूरत पड़ती है। टैटू की तरफ लोगों के बढ़ते झुकाव ने युवाओं को को करियर बनाने का नया रास्‍ता दिखाया है। अगर आपको टैटू पसंद है और आप कला प्रेमी के साथ क्रिएटिव माइंड हैं तो इस फील्‍ड में शानदार करियर बना सकते हैं।

टैटू आर्टिस्ट बनने के लिए एजुकेशन

टैटू मेकिंग के फील्‍ड से संबंधित कोर्स करने के लिए कोई मिनिमम योग्यता निर्धारित नहीं है। हालांकि कला की जानकारी रखने वाले लोगों के लिए यह फील्‍ड बेहर रहता है। टैटू बनाने के लिए खास मशीनों का प्रयोग किया जाता है। इन मशीनों से टैटू बनाना सीखने के लिए कोर्स कराए जाते हैं। छात्र किसी भी टैटू स्टूडियो या संस्थान में दाखिला लेकर 6 माह से एक साल वाले शॉर्ट टर्म या डिप्‍लोमा कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा कई कई ऑनलाइन कोर्स भी मौजूद हैं।

टैटू आर्टिस्ट बनने के लिए स्किल

टैटू आर्टिस्‍ट बनने के लिए सबसे ज्‍यादा धैर्य और एकाग्रता की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा शरीर से जुड़ा कला होने के कारण साइंस और स्टरलाइजेशन का बेसिक ज्ञान भी होना चाहिए। दरअसल, टैटू मेकिंग के समय स्किन की ऊपरी परत में स्याही से डिजाइन उकेरी जाती है, ऐसे में स्किन संबंधी बीमारियों और संक्रमण की जानकारी जरूरी हो जाती है। इसके अलावा इस फील्‍ड में सफलता पाने के लिए अलग-अलग डिजाइनिंग का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है। यहां पर जरा-सी गलती आपकी साख को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

सफल टैटू आर्टिस्ट बनने के लिए इन बातों का रखें ध्‍यान

पोर्टफोलियो हमेशा तैयार रखें

टैटू आर्टिस्ट के तौर पर काम करने के लिए आपको अपना पोर्टफोलियो हमेशा तैयार रखना होगा। एपीटी के मानकों के अनुसार आपके पास किसी अच्‍छे स्टूडियो से प्राप्‍त तीन साल का अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र और आपके द्वारा बनाए गए खास डिजाइन होने चाहिए।

सेमिनार से जुड़ी जानकारियां रखें

सफल टैटू आर्टिस्ट बनने के लिए स्किन रोगों और संक्रमण की जानकारी होनी जरूरी है। इसके लिए आपको लगातार इससे जुड़े सेमिनार अटेंड करने होंगे। इन समिनारों में कई तरह की जानकारी दे जाती है। फैशन के साथ अपडेट रहना टैटू आर्टिस्ट के लिए सबसे ज्‍यादा जरूरी हाता है। इसलिए अपने आप को इंटरनेट, सेमिनार और वर्कशॉप द्वारा अपडेट करते रहे।

जल्द से जल्द लाइसेंस ले लें

टैटू आर्टिस्ट बनने के लिए लाइसेंस लेना सबसे ज्‍यादा जरूरी है, इसके बगैर कार्य नहीं किया जा सकता है। किसी द्वारा 360 घंटे की ट्रेनिंग और 50 सफल टैटू बनाने पर एक स्वीकृत आर्टिस्ट मान लिया जाता है। इसके बाद लाइसेंस के लिए एक लिखित परीक्षा देनी पड़ती है, जिसे पास करने के बाद लाइसेंस दिया जा सकता है।

End of Article