जॉब्स

Army AFMS MO Recruitment 2025: आर्मी में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, 13 सितंबर से करें आवेदन

Army AFMS MO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने मेडिकल ऑफिसर के 225 पदों पर भर्ती (Army AFMS MO Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Army AFMS MO Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 13 सितंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर 2025 है।

Image

Army AFMS MO Recruitment 2025: आर्मी एएफएमएस एमओ के पदों पर निकली वैकेंसी

Army AFMS MO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: आर्मी एएफएमएस एमओ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो (Army AFMS MO Recruitment 2025) गया है। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 225 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Army AFMS MO Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 13 सितंबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर 2025 है। यहां आप आर्मी एएफएमएस एमओ के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Army AFMS MO Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तारीख

नोटिफिकेशन की डेट (Notification Date)सितंबर 2025
आवेदन की शुरुआत (Application Start)13 सितंबर 2025
आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date Apply Online)03 अक्टूबर 2025
पंजीकरण शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख (Last Date Fee Payment)03 अक्टूबर 2025

Army AFMS MO Recruitment 2025 Qualification: क्वालिफिकेशन

इंडियन आर्मी एएफएमएस एमओ के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय एमबीबीएस डिग्री अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Army AFMS MO Age Limit: आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age Limit) : 18 साल
  • अधिकतम आयु (Maximum Age Limit): 30 वर्ष
इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Army AFMS MO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले join.afms.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Army AFMS MO Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  4. पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  5. इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  6. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  8. आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

Army AFMS MO Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित वर्ह (Gen)/ ओबीसी (OBC) - 200 रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति ( ST) - 200 रुपये

यहां अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article