जॉब्स

AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट पर बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा, ऐसे करें आवेदन

AAI Recruitment 2024 Airport Government Job: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की तरफ से जूनियर असिस्टेंट के खाली पदों पर भर्तियां होने वाली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाना होगा।

Image

एयरपोर्ट पर वैकेंसी

Photo : iStock

AAI Recruitment 2024 Airport Government Job: अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की तरफ से जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाना होगा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 जनवरी 2025 तक का समय मिला है। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

AAI Government Job Application ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- aai.aero पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Airport Authority AAI Junior Assistant Fire Service Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Apply Online के ऑप्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

AAI Junior Assistant Fire Service Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद पूरी होगी। इसमें जनरल कैटेगरी, ओबीसी और EWS वर्ग के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी के लिए फ्री में आवेदन करने का विकल्प है। इसके अलावा महिला कैंडिडेट्स भी बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं।

AAI Recruitment Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर असिस्टेंट के पद पर आवेदन करन के लिए कैंडिडे्ट्स के पास 10वीं पास की योग्यता के साथ तीन साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा 12वीं पास के साथ हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होनी चाहिए।

वहीं उम्मीदवारों की उम्र सीमा की बात करें तो इसमें 18 साल से ज्यादा और 30 साल से कम उम्र वाले आवेदन के पात्र हैं। उम्र की गणना 1 नवंबर 2024 के आधार पर होगी। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 31,000 से 92,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article