Sarkari Naukri, AIIMS Delhi Recruitment 2024: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में ऑल इंडिया इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS का नाम सबसे ऊपर है। मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। टॉप मेडिकल कॉलेज AIIMS Delhi में सीनियर रेजिडेंट की बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ाई गई है। बता दें कि ये भर्तियां एम्स दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट और सीनियर डेमोन्सट्रेटर पदों पर होगी।
एम्स दिल्ली की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए 23 जून 2024 तक का ही मौका दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का सबसे सही तरीका नीचे बताया गया है।
AIIMS Delhi Recruitment 2024 ऐसे करें अप्लाई
- एम्स दिल्ली की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Common Recruitment Examination for AIIMS(CRE-AIIMS) पर के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
एम्स दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट के पद पर निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 517 पदों पर भर्तियां होनी थी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 9 पद और जोड़े गए हैं। अब इस वैकेंसी के तहत कुल 526 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स जरूर चेक कर लें।
कब होगी परीक्षा?
एम्स दिल्ली की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीनियर रेजिडेंट के खाली पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई 2024 को होगा। ऑनलाइन परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स के लिए इंटरव्यू का आयोजन होगा। इसके लिए शेड्यूल जल्द जारी होगा।
