जॉब्स

Agniveer Vayu Recruitment 2025: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

Agniveer Vayu Recruitment 2025 Application: भारतीय वायुसेना IAF अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के लिए एक जरूरी नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने वाली थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स अप्लाई कर दें। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।

Image

अग्निवीर वायु भर्ती

Photo : iStock

Agniveer Vayu Recruitment 2025 Application: अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के लिए एक जरूरी नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। भारतीय वायुसेना की तरफ से इसके लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने वाली थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स अप्लाई कर दें। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।

अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख है अब 2 फरवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Agniveer Recruitment Application ऐसे करें अप्लाई

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर IAF Agniveer Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर लें और फिर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट जमा करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट बटन दबा दें।
  • अब इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

अग्निपथ योजना के तहत ये भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती केंद्र सरकार के अधीन निकाली गई है। इस भर्ती के तहत 2500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती। इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स को 4 सालों तक सेवा देनी होगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

इस भर्ती में सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसका आयोजन 22 मार्च 2025 को होगा। सेलेक्शन के बाद हर कैंडिडेट्स को 10 सप्ताह से 6 महीने तक ट्रेनिंग दी जाती है। इस भर्ती के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article