जॉब्स

AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, आज से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

AAI Recruitment 2025: नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 224 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सीनियर असिस्टेंट के 72 पद और जूनियर असिस्टेंट के 152 पद शामिल हैं।

Image

AAI Recruitment 2025

AAI Recruitment 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर आज यानी 4 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

AAI Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 224 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सीनियर असिस्टेंट के 72 पद और जूनियर असिस्टेंट के 152 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा/कंप्यूटर टेस्ट/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for AAI Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

AAI Vacancy 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article