Singh Love Rashifal 2023: पार्टनर को टाइम देना होगा जरूरी, नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 02:42 PM IST

Singh Rashi Love Rashifal 2023, Leo Love Horoscope 2023 in Hindi: सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2023 प्यार के अध्याय में नए मनमोहक प्रसंग लेकर आएगा। हालांकि बीच बीच में पार्टनर से मतभेद और उलझन की समस्या बढ़ सकती है, जिसे न संभालने पर रिश्ता टूट सकता है।

पंडित समीर जैन

सिंह राशि

सिंह लव राशिफल

Singh Rashi Love Rashifal 2023, Leo Love Horoscope 2023 in Hindi: सिंह (Leo) - रिश्ते-नाते और प्यार-मोहब्बत के लिहाज से सिंह राशि के लोगों के लिए आने वाला साल मिलाजुला रहेगा। साल की शुरुआत में आपके वैवाहिक जीवन या रिलेशनशिप में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि, इस समय में अपने पार्टनर से किसी तरह की बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाते न चले जाए। साथ ही अपनी पति/पत्नी/पार्टनर का सहयोग करें, उन्हें समझने की कोशिश करें। ये वो समय है जिसमें आपके प्यार की परीक्षा है। किसी तरह के वाद विवाद से बचें। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड इस वक्त पारिवारिक मुद्दों पर बात करने से बचेंगे, तो बेहतर रहेगा। नहीं तो बहस होने की संभावना है, जिसके चलते आपका ब्रेकअप भी हो सकता है। शादी का फैसला लेने जा रहे लोगों को सलाह है कि, कुछ दिनों के लिए इस मुद्दे को टाल दिया जाए।

अप्रैल से लेकर सितंबर 2023 के बीच में कहीं जाकर आपके हालात ठीक होंगे। इस समय तक आते आते आप अपनी वाणी पर भी काबू पा लेंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपके और आपके पार्टनर के बीच में आ रही कई सारी दिक्कतों का समाधान अपने आप हो जाएगा। आप अपनी पति/पत्नी या गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड से अपने दिल की बाते खुलकर कह पाएंगे। जिससे रिश्ते में नई उमंग जाग जाएगी, और कपल्स कुछ अच्छा समय अवश्य बिताएंगे।

End of Feed