तुला वार्षिक राशिफल 2022: तुला राश‍ि को म‍िलेगा धन और वाहन का सुख, जानें सेहत और कर‍ियर में कैसा बीतेगा साल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2021, 01:57 PM IST

Tula Yearly Rashifal 2022 (Libra Yearly Horoscope), तुला वार्षिक राशिफल 2022: शुक्र की राश‍ि तुला के ल‍िए साल 2022 में कई शुभ योग बन रहे हैं जो धन और वाहन खरीद का संकेत दे रहे हैं। जानें सेहत और करियर की एडवांस र‍िपोर्ट।

तुला वार्षिक राशिफल 2022: तुला राश‍ि को म‍िलेगा धन और वाहन का सुख, जानें सेहत और कर‍ियर में कैसा बीतेगा साल

Tula Yearly Rashifal 2022 (Libra Yearly Horoscope 2022) : तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र फ़िल्म तथा मीडिया का कारक ग्रह है। बुध और शनि इसके मित्र ग्रह हैं। कन्या,वृष,मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं। बुध तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। ओपल तथा हीरा शुक्र के रत्न हैं। इस राशि के जातक फ़िल्म, मीडिया, प्रबंधन, विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं। राजनीति में सफलता की यह प्रिय राशि है। शुक्र प्रसिद्धि, प्रेम विवाह व कुशल दाम्पत्य जीवन देता है।

साल 2022 का तुला राश‍ि का वार्ष‍िक राश‍िफल 

1. स्वास्थ्य
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। यूरिन की प्राब्लम शुक्र देता है। 15 अप्रैल से 15 जून तक का समय थोड़ा खराब है। बीपी तथा शुगर से प्रभावित लोग सितम्बर के बाद अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत है। 

2. जॉब तथा व्यवसाय
इस वर्ष आपका कैरियर बहुत शानदार रहेगा। 15 जून से दिसम्बर के मध्य सफलता मिलेगी। सितम्बर से नवम्बर और मई से जुलाई के मध्य विदेश जाने की प्रबल संभावना है। जून से सितम्बर के मध्य पदोन्नती या जॉब चेंज के अवसर प्राप्त होंगे।

3. लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन
इस वर्ष आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। अप्रैल के बाद विवाह के संयोग बनेंगे। फरवरी तक लव लाइफ को बचाकर रखना होगा। इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 15 फरवरी से 15 मार्च और फिर दिसम्बर माह में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है।

4. आर्थिक स्थिति
15 मार्च के बाद स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष धन का निवेश शेयर तथा रियल स्टेट में करेंगे। 15 जून के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। जमीन या मकान खरीदने के संयोग बनेंगे। वाहन भी खरीदने का सुखद संयोग बन सकता है।

5. शुभ समय
15 मार्च से 15 जून फिर सितम्बर से 16 अक्टूबर व उसके बाद नवम्बर तथा दिसम्बर माह सुंदर है। यह समय आपके लिए शुभ है।

6. उपाय
प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। माता लक्ष्मी की उपासना श्री विष्णु के संग करें। भगवान शिव का शुभ मुहूर्त में रूद्राभिषेक कराएं। अंधे गरीब व्यक्ति को शुक्रवार को अन्न तथा वस्त्र का दान करें। शुक्र, शनि तथा बुध के बीज मंत्र का जप करें।
 

End of Article