शहर

AI और 3D मैपिंग से सजेगी लव कुश रामलीला, Gen-Z और Gen-Alpha को राम के संस्कारों से जोड़ने की तैयारी

इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग भी रामलीला में किरदार निभा रहे हैं। सेना के अधिकारी, डॉक्टर लोग भी मंच का हिस्सा होंगे। मनोज तिवारी केवट की भूमिका में नजर आएंगे। रामलीला का सीधा प्रसारण शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक होगा और इस दौरान रामलीला में ब्रेक नहीं होगा।

Image

AI और 3D मैपिंग से सजेगी लव कुश रामलीला।

लाल किले पर होने वाली लव कुश रामलीला इस बार आधुनिक तकनीक और भव्य मंचन के साथ नजर आएगी। कमेटी के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार के मुताबिक, रामलीला में AI टेक्नोलॉजी, डॉल्बी साउंड और 3D मैपिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। तलवारों की टक्कर से निकलती चिंगारी, बिजली कड़कने, बारिश, जंगल में जानवरों और बहते पानी जैसे दृश्य दर्शकों को लाइव अनुभव देने की कोशिश होगी।

कमेटी का कहना है कि इन तकनीकों का मकसद खास तौर पर Gen-Z और Gen-Alpha को रामलीला से जोड़ना है। अगले रविवार से रामलीला की शुरुआत होगी। इस दौरान ‘हनुमान’ अंश मूवी के कलाकारों के साथ सिंगर्स भी पहुंचेंगे, बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज मंच पर नजर आएंगे। कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ भजन और क्लबिंग जैसे खास कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को जोड़ने की तैयारी है।

इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग भी रामलीला में किरदार निभा रहे हैं। सेना के अधिकारी, डॉक्टर लोग भी मंच का हिस्सा होंगे। मनोज तिवारी केवट की भूमिका में नजर आएंगे। रामलीला का सीधा प्रसारण शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक होगा और इस दौरान रामलीला में ब्रेक नहीं होगा। आयोजकों के मुताबिक तैयारियां लगभग पूरी हैं और 11 दिनों तक परंपरा और आधुनिक तकनीक का नया संगम देखने को मिलेगा।

लव कुश रामलीला में इस बार क्या रहेगा खास?

  • अगले रविवार से शुरू होगी लव कुश रामलीला।
  • AI और 3D मैपिंग से रामलीला को नया रूप दिया जाएगा।
  • डॉल्बी साउंड के जरिए आवाजों का खास इफेक्ट मिलेगा।
  • तलवारों की टक्कर में चिंगारी, बिजली, बारिश और जंगल के लाइव इफेक्ट दिखेंगे।
  • Gen-Z और Gen-Alpha को रामलीला से जोड़ने पर खास फोकस।
  • हनुमान अंश के सिंगर्स भी कार्यक्रम में आएंगे।
  • कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ भजन और क्लबिंग का आयोजन होगा।
  • बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी रामलीला मंच पर नजर आएंगे।
  • मनोज तिवारी केवट का किरदार निभाएंगे।
  • सेना के अधिकारी, डॉक्टर भी रामलीला का हिस्सा बनेंगे।
  • रामलीला का शाम 7 से रात 11 बजे तक लाइव प्रसारण होगा।
  • इस बार 11 दिनों तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article