Horoscope Today, 26 March 2022: नौकरी बदलने का फैसला सोच समझकर लें मिथुन राशि के जातक, पढ़ें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 03:11 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 March 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 25 मार्च 2022 का अपना राशिफल।

Horoscope Today, 26 March 2022: नौकरी बदलने का फैसला सोच समझकर लें मिथुन राशि के जातक, पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 March 2022: आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। चन्द्रमा धनु राशि में है। शुक्र शनि के साथ आज मकर राशि में है। गुरु बुध के साथ शनि प्रधान कुंभ में हैं। सूर्य मीन में तथा शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 26 मार्च 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा भाग्यभाव में रहकर लाभ देंग। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा शुभ बनाएगा। रुके धन का आगमन  हो सकता है। चन्द्रमा का अष्टम गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
शिक्षा में प्रगति होगी। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
चन्द्रमा का पंचम गोचर आज आपको शिक्षा सम्बन्धित प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल- 
चतुर्थ चन्द्रमा शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रिश्तों में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। अन्न दान लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज रुके कार्य की पूर्णता में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व हरा रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। विष्णु जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
चन्द्रमा आज इसी राशि में है। आज जॉब व व्यवसाय में लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। हरा व पीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द व तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा द्वादश गोचर करेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता व बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज आप शिक्षा में सफल रहेंगे। रुके कार्यों में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मसूर व गुड़ का दान करें। सूर्य द्वादश शुभ हैं।

12. मीन राशिफल- 
आज व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। कुम्भ का बुध व गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें व माता का आशीर्वाद लें।

End of Article