Horoscope Today, 07 April 2022: व्यवसाय में सफलता रहेंगे मेष राशि के जातक, पढ़ें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 02:35 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 April 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 07 अप्रैल 2022 का अपना राशिफल।

Horoscope Today, 07 April 2022: व्यवसाय में सफलता रहेंगे मेष राशि के जातक, पढ़ें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 07 April 2022: आज मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में हैं। प्रातःकाल 09:11 के बाद चन्द्रमा मिथुन राशि में आ जाएंगे। बुध सूर्य के साथ गुरु प्रधान मीन राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा मकर राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

07 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
सूर्य व गुरु एकादश  रहकर लाभ देंगे। 09:11 am के बाद तृतीय चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल शुक्र भी शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन दशम गुरु व 09:11 am के बाद द्वितीय चन्द्रमा शुभ बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
09:11am के बाद जांब में प्रगति होगी। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल व उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। 09:11am के बाद छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य व बुध का मीन गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मसूर का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
कुम्भ का गुरु व मीन का सूर्य  शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है।पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। चावल  का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
स्वास्थ्य सुख में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक प्रगति के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। 09:11am के बाद चन्द्रमा गोचर लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज 09:11am के बाद मंगल व चन्द्रमा सफलता की प्राप्ति कराएंगे। पीला व नीला रंग शुभ है। गुड़ व उड़द का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। मकान क्रय करने के संकेत हैं। नवरात्र में दुर्गा जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
आज मित्रों में लाभ है। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में संघर्ष के संकेत हैं। हरा व पीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मूंग व गुड़ का दान करें।

10. मकर राशिफल-
बुध व सूर्य इस राशि से तृतीय हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। तिल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
बुध व सूर्य इसी राशि से द्वितीय व 09:11am के बाद चन्द्रमा पंचम है। आज आप पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। कार्यों में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। धार्मिक यात्रा का संकेत हैं।

12. मीन राशिफल- 
आज बुध गुरु द्वादश व 09:11 am के बाद चन्द्रमा चतुर्थ है। धन का आगमन  हो सकता है। सूर्य पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

End of Article